सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ युवक गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी,12 मार्च (नि.सं.)।  प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस ने एक आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को शुक्रवार को दागापूर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम उमेश यादव (24) बताया गया है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी उमेश जादव कल दागापूर इलाके में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। इसकी खबर प्रधान नगर थाना को मिलते ही सफेद पोशाक की पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए निकल पड़ी। जिसके बाद दागापुर में उक्त युवक को पकड़कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक लोकल मेड वन शटर बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

जिसके बाद पुलिस ने गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी युवक को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *