सिलीगुड़ी, 20 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में बिहार के उदय यादव नामक एक सुपारी किलर गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि बिहार का कुख्यात अपराधी उदय यादव बिहार से भागकर सिलीगुड़ी आकर छिपा हुआ था।
अंत में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सिलीगुड़ी संलग्न गोरा मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार किया है। सुत्रों के अनुसार आरोपी उदय यादव बिहार के पटना का रहने वाला है। वह बिहार में वाहन में खलासी के रूप में काम करता था। इसके अलावा वह रूपये लेकर किसी के भी हत्या करता था। बिहार में कई हत्या के मामलों में पुलिस बिहार लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।
वही, उदय यादव बिहार से भाग कर सिलीगुड़ी के पास गोरा मोड़ स्थित एक गोदाम में छिपा हुआ था। इसकी खबर मिलते ही बिहार पुलिस ने एनजेपी पुलिस से संपर्क किया। बुधवार रात को पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उदय यादव को गिरफ्तार किया। बताया गया है कि आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर पटना ले जाया जाएगा।





