सिलीगुड़ी में भाजपा के दो विधायकों ने की पत्रकार सम्मेलन

सिलीगुड़ी, 23 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के खिलाफ विभिन्न भ्रष्टाचारों का आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा सितंबर महीने से आंदोलन पर उतरे जा रहा है।


सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष और डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा केंद्र की विधायक शिखा चटर्जी ने आज भाजपा जिला कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन कर ऐसे ही बात कही। विधायक शंकर घोष ने कहा बारिश में शहर की हातल खराब हो गए है। कई जगहों पर पानी जमा हुआ है। सिलीगुड़ी शहर में निकासी व्यवस्था बहुत खराब है। इतना ही नहीं सिलीगुड़ी शहर का विकास ठप हो गया है। साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम के प्रशासक मंडली शहर को पंगु बनाने की कोशिश कर रहा है। इसके खिलाफ हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं, शिखा चटर्जी ने कहा कि हम जल्द से जल्द नगर वोट की मांग कर रहे हैं। कोविड नियमों के अनुसार जैसे विधानसभा चुनाव हुआ था वैसे ही नगर चुनाव भी किया जाये। बारिश में नगर निगम के 14 वार्ड जलमग्न हो गये है। पेयजल की व्यवस्था नहीं है। नगर निगम भ्रष्टाचार से भरा गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *