सिलीगुड़ी में चोरी के मामले में चार गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 05 दिसंबर (नि.सं.)। भक्तिनगर पुलिस ने एक घर में हुई चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान समर नगर निवासी राहुल उर्फ डकैत, लिंबू बस्ती निवासी अर्जुन थापा, प्रकाश नगर निवासी विक्रम तामांग और राम चंद्र कॉलोनी निवासी बासू देव प्रसाद के रूप में की गयी है। इनमें से बासू देव प्रसाद स्वर्ण व्यवसायी है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 1 दिसंबर को सिलीगुड़ी नगर निगम के 43 नंबर वार्ड के भानूनगर इलाके के एक घर में चोरी हुई थी। चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद भक्तिनगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। जिसके बाद एक अभियान चलाकर बीते गुरूवार को ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गयी। इसके बाद दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें एक सोना दुकान के मालिक है। जिसने चोरी की समानों को खरीदा था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन के साथ चोरी हुए सभी जेवरातों को बरामद करने में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *