सिलीगुड़ी में चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सिलीगुड़ी,16 जनवरी  (नि.सं.)।माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने चोरी गये सामान को बरामद कर मालिक को लौटा दिया है। माटीगाड़ा के निवासी रघुनाथ दत्त चोरी गये सामान को वापस कर काफी खुश है।

24 दिसंबर की रात रघुनाथ दत्त के घर में चोरी की घटना घटी थी। इसके बाद उन्होंने 25 तारीख को माटीगाड़ा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने छोटू बर्मन नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए। छोटू से पूछताछ कर अपार्थिव राय और हितेश सिंह को गिरफ्तार किया गया।

ये दोनों माटीगाड़ा के रहने वाले हैं। 15 जनवरी की रात पुलिस ने आरोपियों के घर में अभियान चलाकर चोरी किया गया फ्रिज, गैस सिलेंडर,खाना बनाने के बर्तन बरामद किया गया। आज सभी सामनों को मालिक को लौटा दिया गया। घर के मालिक रघुनाथ दत्त ने कहा कि मैंने नहीं सोचा था कि मुझे सारा सामाना वापस मिल जाएगा। पुलिस को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes