सिलीगुड़ी, 26 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के बर्धवान रोड पर एक वाहन की टक्कर में एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने इस घटना मेें वाहन चालक को हिरासत में लिया है। वाहन चालक का नाम प्रणय बाजला है। सूत्रों के अनुसार आज दोपहर झंकार मोड़ से एक तेज रफ्तार वाहन जलपाईमोड़ की ओर जा रही थी। तभी बर्धवान रोड पर वाहन ने सड़क पार कर रही एक महिला व बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बरामद कर पास के नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।
वहीं, घटना के बाद उत्तेजित जनता ने वाहन में तोड़फोड़ भी। दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही खालपाड़ा चौकी की विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित कर वाहन चालक को हिरातस में लेकर थाने ले गई। इसी बीच, घटना के बाद कुछ समय के लिये इलाके में जाम की समस्या देखी गई।