सिलीगुड़ी में डीआरआई ने 2 करोड़ रुपये का सोना किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,5 सितंबर (नि.सं.)। जूते और चप्पल की आड़ में सोना तस्करी का खेल चल रहा था। लेकिन डीआरआई ने अभियान चलाते हुए तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया है। इस मामले में सिलीगुड़ी जंक्शन से दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम तलांगमुआंथंगा (27) और दल सुआन खाई (22) बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक विशेष प्रकार का चेंबर बना हुआ जूता और चप्पल के सहारे सोने की बिस्कुट के साथ तस्कर इंडो-म्यांमार बॉर्डर होते हुए पहले असम और फिर सिलीगुड़ी पहुंचे।

सिलीगुड़ी से बस के माध्यम से दोनों तस्कर दूसरे राज्य जाने के फिराक में थे। लेकिन इससे पहले दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी म्यांमार का निवासी बताया गया है। जूता और चप्पल के अंदर से कुल 29 पीस सोने की बिस्कुट बरामद की गयी है। जिसका कुल वजन 4 किलो 814 ग्राम आकी गई है। बरामद सोना का बजार मूल्य 2 करोड़ 42 लाख 99 हजार 628 रूपये आंकी गई है।

डीआरआई ने आज दोनों आरोपीयों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। जहां न्यायाधीश ने आरोपीयों की जमानत याचिका खारिज कर 14 दिनो तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes