सिलीगुड़ी में कपड़े की दुकान में चोरी, वारदात की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

सिलीगुड़ी, 17 अप्रैल (नि.सं.)। एक ओर जहां शहर में रामनवमी का जश्न मनाया जा रहा था, उसी दौरान एक कपड़े की दुकान में चोर ने हाथ साफ कर दिया। यह घटना सिलीगुड़ी के हैदरपाड़ा इलाके में घटी है। बताया गया है कि हैदरपाड़ा मेन रोड के पास एक कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात घटी। दुकान मालिक हर दिन की तरह दोपहर में दुकान का गेट बंद कर खाना खाने गए थे। तभी एक युवक गेट का ताला तोड़कर दुकान में घुस आया और 40 हजार रुपये लेकर फरार हो गया।

दुकान पर आने के बाद मालिक ने कुछ ग्राहकों को देखा। पास में ही रुपए का बैग पड़ा था।यह देख उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज देखी तो चोरी का पता चल गया। इसके बाद भक्तिनगर थाने की पुलिस को सूचना दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गई। इस संबंध में दुकान के मालिक ने कहा कि एक युवक चोरी कर फरार हो गया है। दुकान के सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


pashagamingbetzulajokerbetmobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetcasibomcasinowonmatadorbetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişsuperbetin girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabettarafbetbonus veren sitelertarafbetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetiptv satın aljojobetGrandpashabetbonus veren sitelercasibomjojobetgrandpashabetholiganbetpusulabetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahissekabetmatbetimajbetholiganbetcasibomgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet Built with ❤︎ by appycodes