सिलीगुड़ी में खाना ऑर्डर कर तीन होटलों से रूपये ऐंठ फरार हुआ व्यक्ति

सिलीगुड़ी, 28 दिसंबर (नि.सं.)।सिलीगुड़ी में एक बार फिर से ठंगी का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने तीन होटलों से खाना ऑर्डर किया और 2000 रूपए का छुट्टा न होने का बाहाना बनाते हुए उल्टा रूपए लेकर फरार हो गया।

बताया गया कि आज सुबह उक्त व्यक्ति एक वाहन किराये पर लेकर राजगंज से फूलबाड़ी जाने के लिये रवाना हुआ। लेकिन इस से पहले वह सिलीगुड़ी आया। इस दौरान सिलीगुड़ी के बर्दवान रोड स्थित एक होटल के सामने वाहन को रोक कर उक्त व्यक्ति ने तीन होटलों में खाना ऑर्डर किया।

व्यक्ति ने प्रत्येक होटलों में दो हजार का नोट दिखा कर बोला कि उसके पास छुट्टा नहीं है। इस तरह से तीनों होटल के लोगों के आंखों में धूल झोंकते व्यक्ति ने 300, 400 और 1000 रुपये लिया और अचानक फरार हो गया। इतना ही नहीं आरोप है कि आरोपी ने वाहन चालक को भी कोई भाड़ा नहीं दिया है।

2-3 घंटे बीत जाने बाद भी जब उक्त व्यक्ति नहीं लौटा तो होटल के मालिक परेशान हो गये। घटना के बाद होटल मालिकों ने वाहन के चालक से पूछताछ शुरू की।

बाद में घटना की जानकारी खालपाड़ा चौकी की पुलिस को दी गई। खबर मितले ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन के चालक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes