सिलीगुड़ी में लाखों केे प्रतिबंधित पटाखे जब्त, एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 12 नवंबर (नि.सं.)।भक्ति नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने 2 दिन के अंदर बीते रात फिर से भारी मात्रा में अवैध पटाखा जब्त किया है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दयाकांत झा है।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब से कोलकाता हाई कोर्ट ने दीपावली और छठ पूजा में आतिशबाजी पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दी है।इसके बाद से पुलिस पटाखों को लेकर काफी विशेष नजर दारी रख रही है। वहीं, बीते रात एक बार फिर से भक्ति पुलिस गुप्त सूत्रों से खबर पाकर इस्कॉन मंदिर रोड इलाके में एक अभियान चलाकर एक व्यक्ति के दुकान के अंदर से करीब लाखों रुपये का प्रतिबंधित पटाखा जब्त किया।

इसके साथ ही दुकान के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि भक्ति नगर पुलिस ने 2 दिन पहले भी करीब 70 हजार रूपये की प्रतिबंधित पटाखे के साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के 42 नंबर वार्ड के भूपेंद्र नगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *