सिलीगुड़ी, 3 दिसंबर (नि.सं.)। पूरे देश के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी विश्व विकलांग दिवस मनाया गया।पश्चिमबंग राज्य प्रतिबंधी सम्मिलनी और नॉर्थबंगाल हैंडीकैप रिहैबिलिटेशन सोसायटी की ओर से दो शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की। इस शोभायात्रा में दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ किशोर-किशोरी शामिल हुए।
इस दौरान प्रशासक मंडली के सदस्य रंजन सरकार, माणिक दे नांटू पाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे। पश्चिमबंग राज्य प्रतिबंधी सम्मेलनी के सदस्य मोनी थापा ने कहा कि विकलांग भाइयों और बहनों के अधिकार अन्य आम लोगों की तरह ही है। इसलिए उन्हीं बच्चों को लेकर आज यह पदयात्रा का आयोजन किया गया है।