सिलीगुड़ी, 12 नवंबर (नि.सं.)। पशु हत्या के आरोप में एनजेपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विक्रम राम है। वह एनजेपी के नॉर्थ कॉलोनी का रहने वाला है। शहर के विभिन्न पशु प्रेमी संगठन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर चुके है।
बताया गया है कि शुक्रवार रात को एनजेपी नॉर्थ कॉलोनी के हरिजन बस्ती में एक युवक ने नशे की हालत में एक आवारा कुत्ते को चाकू मार दिया। जिसके चलते कुत्ता लहूलुहान अवस्था में नीचे गिर गया। बाद में कुत्ते की मौत हो गई।
मामला देखते ही विश्वदीप भट्टाचार्य नामक एक व्यक्ति एनजेपी थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ थाने में एक शिकायत दर्ज करवाई। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्रम राम नामक युवक को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे घटना की जांच शुरू कर दी।