सिलीगुड़ी में राहुल गांधी की सभा की इजाजत नहीं दे रहा प्रशासनः अधीर रंजन चौधरी

सिलीगुड़ी, 26 जनवरी (नि.सं.)। प्रशासन 28 जनवरी को सिलीगुड़ी में राहुल गांधी की सभा की इजाजत नहीं दे रहा है। यहां का प्रशासन सामान्य कारणों से सहयोग नहीं कर रहा है। आज सिलीगुड़ी में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद ऐसी आरोप लगाए है। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू होकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई है।


28 जनवरी को यह यात्रा सिलीगुड़ी में प्रवेश करेगी। साथ ही राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि, अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया है कि सभा करने के लिए कुछ छोटे कारणों से प्रशासन की इजाजत नहीं मिल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ वोट के लिए नहीं है। यह यात्रा संविधान की रक्षा के लिए यात्रा है।राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की पूरी सूची पहले ही प्रशासन को दी जा चुकी है। फिर भी प्रशासन यहां तरह-तरह की बाधाएं पैदा कर रहा है।


दूसरी ओर,सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर सी सुधाकर ने कहा कि मदरसा परीक्षा के लिए सभा की अनुमति नहीं दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *