सिलीगुड़ी में तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करना पड़ा महंगा, एक परिवार को बेरहमी से की गई पिटाई 

सिलीगुड़ी, 10 फरवरी (नि.सं)। बेपरवाह तरीके से तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करना घोघोमाली निवासी जय लाल घोष के परिवार वालों को भारी पर गया है। आरोप है कि तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर जय लाल घोष, उनके भाई, पत्नी और भतीजा की जमकर पिटाई कर दी गई है। यह पूरी घटना स्थानीय लोगों के सामने हुई, लेकिन लोग मूकदर्शक बने रहे।


बीती रात सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन के आशीघर चौकी अंतर्गत 37 नंबर वार्ड घोघोमाली इलाके से यह घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात घोघोमाली इलाके में एक विवाह कार्यक्रम था। जिसमें माटीगाड़ा शिशुडांगी से लड़का पक्ष के लोग आ रहे थे। जिसमे कई युवक बाइक लेकर पहुंचे थे। जो बाइक तेज रफ्तार से चलाकर जा रहे थे। जिसका स्थानीय निवासी जय लाल घोष ने विरोध किया। जिसके बाद बाइक चालकों ने दादागिरी दिखाते हुए जय लाल घोष की पिटाई कर दी। आरोप है कि जय लाल घोष के साथ – साथ उसके पुरे परिवार की बुरी तरह से पिटाई की गई है।

जिसमे जय लाल घोष के भाई, पत्नी और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हंगाम स्थानीय लोगों के सामने हुई, लेकिन बीच बचाव के लिए कोई नहीं पंहुचा। घटना के बाद  जय लाल घोष ने घटना की लिखित शिकायत आशीघर चौकी में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के सहारे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *