सिलीगुड़ी में युवक पर चाकू से हमला, हमलावर गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 25 फरवरी (नि.सं.)। खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने चाकू मारने की घटना में आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश सिंह उर्फ सूरज (24) है। वह पांच नंबर वार्ड संतोषी नगर इलाके का निवासी है। दरअसल, गत चार फरवरी की रात को पुरानी शत्रुता को लेकर बिजय साहनी पर आकाश सिंह ने चाकू से हमला कर दिया था। जिससे बिजय साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पांच फरवरी को बिजय साहनी ने खालपाड़ा चौकी में लिखित शिकायत दर्ज करवाया।


जिसके बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने आकाश की तलाश शुरू किया। घटना के 21 दिन बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने बीती रात आरोपी को महानंदा नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पुलिस ने पेश किया। अदालत में सुनवाई के बाद न्यायधीश से आरोपी को तीन दिनों की पुलिस रिमांड रखने का निर्देश दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *