सिलीगुड़ी,12 मार्च (नि.सं.)। शहर के लोगों की विभिन्न शिकायतों को सुनने के लिए 'मेयरके बोलून' सेवा शुरू की गई है। यह सेवा शनिवार से शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद गौतम देव ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुनने के लिए 'टॉक टू चेयरमैन' सेवा शुरू की थी। उस समय कई लोगों ने सीधे प्रशासक गौतम देव को फोन पर अपनी समस्या से अवगत कराया था।
उन्होंने उस समय कुछ समस्याओं का समाधान भी किया था। फिर से मेयर गौतम देव ने उस सेवा को शुरू करने की पहल की है। हर शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेयर गौतम देव एक घंटे फोन पर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। आज सेवा शुरू होते ही उन्होंने एक घंटे में 32 लोगों से फोन पर बातचीत की। आज की 'मेयरके बोलून' सेवा में विशेष रूप से शहरवासियों ने मेयर को पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
मेयर गौतम देव ने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज मेयर के बोलून सेवा के तहत शहरवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को टेलीफोन के माध्यम से अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं होने के कारण सिलीगुड़ी के लोग बार-बार पीने के पानी की समस्या की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।