सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष आइनुल हक का शव फंदे से लटका मिला, फांसीदेवा में शोक की लहर

फांसीदेवा,13 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष आइनुल हक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। वह फांसीदेवा इलाके में एक प्रभावशाली तृणमूल नेता के रूप में जाने जाते थे।

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह उन्होंने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। आइनुल हक फांसीदेवा के बांसगांव ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान रह चुके थे। इसके अलावा वह फांसीदेवा पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष भी रहे और वर्तमान में सिलीगुड़ी महकमा परिषद के कर्माध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्हें स्ट्रोक आया था, जिससे वह अस्वस्थ थे। पुलिस का अनुमान है कि मानसिक दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। शव को बरामद कर फांसीदेवा अस्पताल भेजा गया है।

तृणमूल नेता की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मानसिक तनाव के अलावा क्या वह किसी अन्य समस्या से भी जूझ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes