सिलीगुड़ी में अवैध निर्माण तोड़ने गए निगम कर्मियों को तृणमूल के बाधाओं का करना पड़ा सामना

सिलीगुड़ी,16 फरवरी (नि.सं.)। अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के दौरान निगम कर्मियों को बाधाओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल, सिलीगुड़ी नगर निगम शुक्रवार को सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर-47 के पत्ती कॉलोनी में एक घर में अवैध निर्माण को तोड़ने गए थे। बताया जा रहा है कि वह घर वार्ड नंबर-47 के तृणमूल महासचिव सौमित्र देबनाथ का है। इससे पहले उन्हें नोटिस भी दिया गया था। उस मकान के नीचे तृणमूल का चुनाव कार्यालय भी है।


गृहस्वामी ने बताया कि वार्ड में कई घर सरकारी जमीन पर है। साजिश के तहत उनके और कुछ अन्य लोगों का घर तोड़ा जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने वार्ड पार्षद की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। बाद में सब एसडीओ को मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद निगम के इंजीनियर एसडीओ के कार्यालय पहुंचे। जहां पुरे विषय पर चर्चा की गई। आज अवैध निर्माण नहीं तोड़ा गया। इधर, मेयर गौतम देव ने कहा कि मामले पर चर्चा की जाएगी। नियम के तहत कार्य किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *