सिलीगुड़ी में नीट घोटाले और महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन  

सिलीगुड़ी,18 जून (नि.सं.)। नीट घोटाले और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ सिलीगुड़ी में दार्जिलिंग जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने विरोध रैली निकाली। 

जानकारी के अनुसार, नीट घोटाले तथा पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक सड़कों पर उतरे। इसके बाद हाशमी चौक पर प्रदर्शन किया गया।

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस और केंद्रीय बलों ने इसे रोक दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की की घटना भी सामने आई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes