सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्घटना, एक गंभीर रूप से घायल

राजगंज, 10 जनवरी (नि.सं.)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार को सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के बंधुनगर के पास घटी है।


स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक चारपहिया वाहन जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी की ओर आ रहा था। तभी बंधुनगर संलग्न इलाके में एक वाहन के साथ चार पहिया वाहन की टक्कर हो गई। जिससे चार पहिया वाहन सड़क किनारे पलट गया।

घटना में चारपहिया वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे बरामद कर उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद फूलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक चौकी की पुलिस और भोरेर आलो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को बरामद किया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *