सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो कंटेनरों की टक्कर, दो घायल

फूलबाड़ी,17 सितंबर (नि.सं.)। दो कंटेनरों की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलबाड़ी संलग्न राधारबाड़ी इलाके में घटी है। बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम के कारण राधारबाड़ी इलाके में एक कंटेनर खड़ा था। तभी जलपाईगुड़ी की ओर से आ रहे एक अन्य कंटेनर ने खड़े कंटेनर के पीछे टक्कर मार दी।

इस घटना में कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर में चालक व सह चालक घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही न्यू जलपाईगुड़ी पुलिस और दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद चालक और सह चालक को बरामद कर फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को बरामद कर पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes