सिलीगुड़ी का बेटा शुभ्रनील पाल ने डांस रियलिटी शो में लहराया परचम, पहुंचे टोप 10 में

सिलीगुड़ी, 7 अगस्त(नि.सं.)। सिलीगुड़ी का बेटा शुभ्रनील पाल ने अपने डांस के जादू से मुंबई के विभिन्न डांस रियलिटी शो में परचम लहराया है। 3 वर्ष की उम्र में ऋतिक रोशन की फिल्में देखकर उन्हें डांस करने की प्रेरणा मिली। इसके बाद डांस ही उनके जीवन का आधार बन गया। छोटी उम्र से ही उन्होंने मुंबई में विभिन्न रियलिटी डांस शो के ऑडिशन दिये और कई में भाग भी लिया।


शुभ्रनील सिलीगुड़ी में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में माध्यमिक परीक्षा पास करने बाद वह मुंबई चला गया, जहां वह नृत्य के साथ अपना सारा काम कर रहा था।वर्तमान में वे एक हिंदी डांस रियलिटी शो के टोप 10 में जगह बनाने में कामयाब हो चुके है। उनके इस कामयाबी से सिलीगुड़ी के सुभाष पल्ली के पाल परिवार बेहद खुश है।

शुभ्रनील की मां मिताली पाल ने कहा कि शुभ्रनील को गाने के साथ-साथ नृत्य करना भी पसंद है। उसे गिटार और ड्रम बजाना बहुत पसंद है। उन्होंने आगे कहा कि पहले तो कई लोग उसे बहुत कुछ कहते थे, लेकिन सभी लोग अभी शुभ्रनील की सफलता से काफी खुश हैं।


शुभ्रनील के पिता प्रशांत पाल ने कहा कि शुभ्रनील को कभी भी कुछ करने के लिए मजबूर नहीं किया गया है। जो उसे करना पसंद था उसने वह किया है उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *