सिलीगुड़ी, 31 जुलाई (नि.सं.)। खूंटी पूजा के माध्यम से आज से बांधव संघ ने दुगोत्सव की तैयारी शुरू कर दी है। बांधव संघ की दुर्गा पूजा का 75वां साल होने जा रहा है। बताया गया है कि इस वर्ष पूजा की थीम ‘बिध्वस्त पृथ्वी’ है। इस दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के 3 नंबर बोरो कमिटी चेयरमैन मिल्ली सिन्हा सहित क्लब के सदस्य मौजूद थे।
इस संबंध में बांधव संघ क्लब के सचिव चिन्मय साहा ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण पिछले दो साल में पूरे देश में कई लोगों की जान चली गई। कई लोगों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। एक प्रकार की युद्ध स्थिति पैदा हो गई थी। इस बार पूजा की थीम के जरिए उसे उजागर किया जायेगा।