सिलीगुड़ी के गोसाईपुर में घूमते देखा तेंदुआ

सिलीगुड़ी 9 मई (नि. सं.) सिलीगुड़ी महकमा के गोसाईपुर इलाके में एक तेंदुए को घूमते देखा गया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को टाउनशीप के सुरक्षा गार्डों के सुपरवाइजर ने उक्त तेंदुए को देखा। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग कर पास के गांव में घुस गया।


दूसरी ओर, घटना की जानकारी मिलते ही वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और तेंदुए को ढूंढना शुरू किया। फिलहाल, वहां पिंजरा लगाया जा रहा है। सुपरवाइजर तापस कुमार बर्मन ने कहा कि मैंने खुद तेंदुए को देखा। इसके बाद मैंने बाइक का लाइट जलाया तो तेंदुआ भाग गया। बाद में वनकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अब तक तेंदुए को पकड़ा नहीं गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *