सिलीगुड़ी के कर्बला कब्रिस्तान में चोरी, मचा हड़कंप

सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के बर्धमान रोड स्थित कर्बला कब्रिस्तान से फिर से चोरी की घटना घटने से इलाके में हड़कंप मच गया है। कर्बला कब्रिस्तान से बीच-बीच में पानी के नल, पंखे और अन्य सामान चोरी हो जाते है। इस बार चोरों ने कब्रिस्तान का साउंड सिस्टम लेकर फरार हो गये है।


बताया गया है कि आज सुबह स्थानीय लोगों ने कब्रिस्तान के कार्यालय का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद जब वे लोग अंदर गये तो देखा कि साउंड सिस्टम गायब है। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में कर्बला कब्रिस्तान कमिटी के सदस्य मोहम्मद अख्तर ने कहा कि कब्रिस्तान फिलहाल असुरक्षित है। पहले नगर निगम द्वारा सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए गए थे, लेकिन वर्तमान में इस कब्रिस्तान में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं है। जिसके चलते कर्बला कब्रिस्तान असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन गया है।। उन्होंने नगर निगम से जल्द से जल्द सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति की मांग की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *