सिलीगुड़ी,25 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के किरणचंद्र श्मशान घाट को नए तरीके से सजाया जा रहा है। सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर गौतम देव ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वाम कार्यकाल में सिलीगुड़ी के किरणचंद्र श्मशान घाट पर 2 बिजली की भट्टियां बनाई गई थीं,लेकिन समय के साथ-साथ यह महत्वपूर्ण श्मशानघाट दयनीय एवं जीर्ण शीर्ण हो गया है।
श्मशान घाट पर आने वाले लोगों को अंतिम संस्कार के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। हालांकि, इस बार वर्तमान नगर बोर्ड ने 1 करोड़ 21 लाख की लागत से श्मशान घाट को नए रूप में सजाने की योजना बनाई है। फिलहाल वह काम शुरू हो चुका है। कार्य की प्रगति का जायजा लेने आज नगर निगम के मेयर गौतम देव पहुंचे।