सिलीगुड़ी, 21 अक्टूबर (नि.सं.)। स्वाद के शौकिन खानपान का आनंद रेलवे कोच के अंदर बैठकर ही ले सकेंगे। अब एसी कोच के दोनों तरफ रेलवे स्टेशन जैसी सजावट की गई है ताकि यात्री रेलवे स्टेशन का अनुभव कर सकें।
आप को इस रेस्टोरेंट में चाय से लेकर बिरयानी, फ्राइड राइस, चिली चिकन, मोमो, धोसा सब कुछ मिलेगा। सिलीगुड़ी के एनजेपी स्टेशन पर नया रेल कोच रेस्टोरेंट खुला गया है। पर्यटक, रेल यात्री और शहरवासी वहां भोजन कर सकते हैं। काफी समय से स्टेशन के बाहर इस रेस्टोरेंट का निर्माण चल रहा था। आज एडीआरएम संजय चिलवारवार ने इस नए रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। करीब तीन महीने से रेस्टोरेंट का निर्माण चल रहा था। रेलवे की ओर से टेंडर किया गया था। इसके बाद एक संस्था को रेस्टोरेंट चलाने की इजाजत दी गई।
एक पुराने रेलवे कोच को रंग कर बंगाल के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। केच के अंदर भी खूबसूरती से सजाया गया है। कोच के हिस्से में एक मॉड्यूलर किचन भी बनाया गया है। कोच के अंदर यात्री आराम से बैठकर खाना खा सकें। इसके लिए व्यवस्था की गई है। इस रेस्टोरेंट में वेज और नॉनवेज दोनों तरह के टेस्टी खाना सर्व किया जाएगा