सिलीगुड़ी के महानंदा नदी के किनारे अज्ञात किशोर का शव बरामद

सिलीगुड़ी, 17 जुलाई (नि.सं.)।सिलीगुड़ी नगर निगम के 3 नंबर वार्ड के महानंदा नदी के किनारे एक अज्ञात किशोर का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बातया गया है कि आज शाम स्थानीय लोगों ने नदी में उक्त किशोर का शव बहता देखा।


इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि किशोर की उम्र करीब 14-15 वर्ष होगी। किशोरी की मौत दो दिन पहले हुई होगी। शव किसी दूसरी जगह से बहकर यहां आया है। हांलाकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *