सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव: आखिरी दिन भाजपा के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल

सिलीगुड़ी, 2 जून (नि.सं.)। सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज भाजपा के 9 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया। है। दरअसल, इसी महीने के 26 तारीख को सिलीगुड़ी महकमा परिषद चुनाव है। जिसका आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। जिसे देखते हुए भाजपा ने बुधवार को ही उम्मीदवारों की सूची सोशल मीडिया के जरिए प्रकाशित कर दिया था।

भाजपा की ओर से जारी किए गए उम्मीदवारों की सूची में नक्सलबाड़ी महकमा से दिलीप बारूई, रेखा सिंघा, माटीगाड़ा से सुनीता ओरांव, मम्पी दास, खोड़ीबारी से अजय ओरांव, उत्तम सिंघा,फांसीदेवा से रेनू यादव, प्राण गोरंगों देबनाथ और राधिका टुडू को उम्मीदवार बनाया गया है। आज इन सभी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी के विधायक एवं भाजपा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष आनदमय बर्मन थे।

आनदमय बर्मन ने कहा कि जिन विधानसभा इलाकों में चुनाव हो रहे है। वहां पर विधायक और सांसद भी भाजपा की है। इसलिए इसमें कोई दो राय नहीं है कि भाजपा महकमा परिषद अच्छी खासी जीत के साथ इतिहास रचेगी। ग्रामीण इलाकों में भाजपा का संगठन अभी और भी ज्यादा मजबूत हो चुका है। वहीं, राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 11 साल के तृणमूल शासन में माफिया राज और गुंडाराज को बढ़ावा मिला है। लोग तृणमूल के अत्याचार का जवाब बदलाव के साथ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusdasdasdroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet jojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibommatbet girişmatadorbet Built with ❤︎ by appycodes