सिलीगुड़ी में 21 किलो चांदी के आभूषणों के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 7 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने बिना वैध कागजात के लाखों रूपये के चांदी के आभूषण को बिहार ले जाते समय दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम केशव कुमार शर्मा (27) और शिवम सोनी (26) है। केशव भक्तिनगर थाना अंतर्गत बंकिम नगर का और शिवम आगरा का निवासी बताया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात प्रधान नगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने जंक्शन स्थित बिहार बस स्टैंड पर केशव और शिवम को संदेह के आधार पर पकड़ा। जब दोनों की बैग की तलाशी ली गई तो उससे 21 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। जिसक वैध कागजात नही दिखाने पर प्रधान नगर थाना की दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *