सिलीगुड़ी में 305 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 9 फरवरी (नि.सं.)। माटीगाड़ा पुलिस ने 305 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रवींद्रनाथ मंडल हैै। वह उत्तर 24 परगना के हिमालगंज का निवासी है।


शनिवार रात को गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने उत्तरबंग विश्वविद्यालय के पास एफसीआई कार्यालय के सामने अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। बरामद ब्राउन सुगर का अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रूपये है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। माटीगाड़ी पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *