सिलीगुड़ी, 26 मार्च (नि.सं.)। प्रधान नगर पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर सिलीगुड़ी नगर निगम के 1 नंबर वार्डा अंतर्गत धर्मनगर इलाके से अभियान चलाकर आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गोपाल कर्मकार (27) है। वह 47 नंबर वार्ड के पत्ती कॉलोनी 2 नंबर गली का निवासी है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गोपाल कर्मकार के पास से वन शटर बंदूक बरामद किया गया है। उसके पास यह बंदूक कहां से आया और वह किस उद्देश्य से इस बंदूक को अपने साथ रखा था। इसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं, आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया है। अदालत से आरोपी की रिमांड की भी मांग की गई है। प्रधान नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।