सिलीगुड़ी में अखिल भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति का प्रदर्शन : रसोई गैस की मूल्यवृद्धि पर के विराेध में सड़क पर जलाया चूल्हा

सिलीगुड़ी,17मार्च (नि.सं.)। रसोई गैस की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ के अखिल भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति सिलीगुड़ी 2 नंबर लोकल कमिटी द्वारा अनोखा प्रदर्शन करते हुए सार्वजनिक रूप से सड़क पर चूल्हा जलाकर मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।


अखिल भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति की सदस्यों ने आज महात्मा गांधी मोड़ पर रसोई गैस की कीमत में वृद्धि के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया। आज उन्होंने गैस सिलेंडर को माला पहना कर और चूल्हे में खाना पकाया। इस दौरान मौके पर विशाल पुलिस वाहिनी मौजूद थी। अखिल भारतीय गणतांत्रिक महिला समिति सिलीगुड़ी 2 नंबर लोकल कमिटी की सचिव तानिया दे ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कमी नहीं होने पर आने वाले दिनों में बृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *