सिलीगुड़ी, 27 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के तत्वावधान में 26वां अंतर-बस्ती क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हुआ है, जो 29 जनवरी तक चलेगा। आज नगर निगम के मेयर गौतम देव ने सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में क्रीड़ा प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।
इस दौरान नगर निगम के चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती, डिप्टी मेयर रंजन सरकार, मेयर पार्षद समेत अन्य लोग मौजूद थे। क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर की गई। बताया जा रहा है कि इस क्रीड़ा प्रतियोगिता में नगर निगम के विभिन्न वार्डों से करीब 3 हजार से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।