सिलीगुड़ी में अशोक भट्टाचार्य और शंकर मालाकार ने मिलकर की चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी,8 मार्च (नि.सं.)। चुनाव प्रचार के दौरान सिलीगुड़ी की सड़कों पर अशोक भट्टाचार्य और शंकर मालाकार को एक साथ देखा गया। सिलीगुड़ी विधानसभा में वामपंथी उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य हमेशा की तरह सप्ताह के पहले दिन चुनाव प्रचार करने निकले।


आज अशोक भट्टचार्य ने अपनी सहयोगी दल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया। वाम नेता अशोक भट्टाचार्य और कांग्रेस नेता शंकर मालाकार ने नगर निगम के 1 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में प्रचार करते दिखे। इस दौरान अशोक भट्टाचार्य ने कहा कि वे विभिन्न कार्यक्रम कर रहे है।

कार्यक्रम के तहत आज उन्होंने 1 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा पर कोई भरोसा नहीं करते। वहीं तृणमूल कांग्रेस से लोग निराश हैं। इसलिए लोगों का एकमात्र विकल्प वाम-कांग्रेस गठबंधन है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *