सिलीगुड़ी में बच्चों के बीच झगड़े के बाद दिखा तनाव, आठ गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी,13 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के दागापुर संलग्न बंदरीजोत इलाके में गुरुवार शाम को बच्चों के मामूली विवाद के बाद दो पक्षों के आमने-सामने होने से तनाव का माहौल देखा गया। जिसके बाद प्रधान नगर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया। इस मामले मामले में पुलिस ने आठ लोगों को भी गिरफ्तार किया है।


आरोपियों के नाम मोहम्मद जम्मू खान, मोहम्मद सैफली, मोहम्मद नौशाद, निजाबुल खान, मोहम्मद मुबारक खान उर्फ गोपला, मोहम्मद सिराजुल खान, अरफाज खान और साहिद खान है। घटना के बाद से प्रधान नगर थाने की पुलिस इलाके पर विशेष नजर रख रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बीते शाम को बंदरीजोत इलाके में बच्चे खेल रहे थे। खेलते-खेलते दो बच्चों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा दोनों परिवारों तक पहुंच गया। जिससे इलाके में तनाव फैल गया। विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। 

दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही प्रधान नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बाद में स्थिति को संभालने के लिए रैफ को भी उतारा गया। इसके बाद भी जब परिस्थिति काबू में लेते हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आज आठों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişjojobetcasino siteleriDeneme Bonuslarcasicasibomcasibom 726casibomOnwincasibom girişcasibombaywingrandpashabet girişholiganbetjojobet giriş