नक्सलबाड़ी में विवेकानंद सेवा भारती की पहल पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

नक्सलबाड़ी, 21 जून (नि.सं.)। पूरे राज्य के साथ-साथ नक्सलबाड़ी में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। नक्सलबाड़ी में इस अवसर पर विवेकानंद सेवा भारती की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान योग दिवस के महत्व पर चर्चा की गई और विभिन्न योगासन एवं व्यायाम का अभ्यास कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें भाग लेकर योग के प्रति अपनी जागरूकता और रुचि दिखाई।
विवेकानंद सेवा भारती के सचिव प्रसेंजित विश्वास ने कहा कि महर्षि पतंजलि ने योग का अनमोल उपहार पूरी दुनिया को दिया है, जिसे आज अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि केवल योग दिवस के अवसर पर ही नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही, योग व्यक्ति को तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes