सिलीगुड़ी में भाजपा का थाना घेराव अभियान

सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। भाजपा के नवान्न अभियान में पुलिस की बर्बरता का आरोप लगाते हुए भाजपा ने पूरे राज्य में थाना घेराव अभियान शुरू किया है। आज सिलीगुड़ी में भी भाजपा के सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला ने थाना घेराव कार्यक्रम आयोजित किया।


इस अभियान का नेतृत्व विधायक आनंदमय बर्मन ने किया। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए 13 सितंबर को नवान्न अभियान का आह्वान किया था। उस अभियान में पुलिस ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था। इसके बाद भाजपा ने राज्य के सभी थानों को घेराव अभियान शुरू कर दिया है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सिलीगुड़ी थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

इस संबंध में सिलीगुड़ी के सांगठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष आनंदमय बर्मन ने कहा कि पुलिस सत्ताधारी दल के लिए काम कर रही है। पुलिस गुलाम हो गई है। नवान्न अभियान के दौरान जिस तरह से पुलिस ने भाजपा समर्थकों पर हमला किया था। इसी के प्रतिवाद में थाना घेराव अभियान किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *