सिलीगुड़ी, 21 अगस्त (नि.सं.)।एसओजी और माटीगाड़ा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जंयतो दास है। वह नदिया का निवासी बताया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नदिया से एक युवक 408 ग्राम ब्राउन शुगर की डिलीवरी देने के लिए सिलीगुड़ी आया था। वह परिवहन नगर में मादक पदार्थ को लेकर घूम रहा था। यह खबर मिलने के बाद एसओजी की टीम ने माटीगाड़ा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाया और उक्त युवक गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि उक्त युवक नदिया से मादक पदार्थ को लेकर माटीगाड़ा के विश्वास कॉलोनी में किसी को देने के लिए आया था। इसी के लिए वह परिवहन नगर में घूम रहा था। लेकिन इससे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।