सिलीगुड़ी में गांजे के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 8 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की प्रधान नगर थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुशांत सरकार है। वह माथाभांगा का रहने वाला बताया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सरकार गुरुवार को माथाभांगा से एक बैग में भारी मात्रा में गांजा को छिपाकर बिक्री करने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचा था। सिलीगुड़ी जंक्शन में उतर कर वह गांजा की बिक्री करने के लिए घूम रहा था। तभी संदेह होने पर सिलीगुड़ी ट्रैफिक ने उक्त व्यक्ति को हिरासत में लेकर प्रधान नगर थाना को खबर दी।

जब पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की बैग कि तलासी ली गई तो उसके अंदर से 6 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *