सिलीगुड़ी में वृद्धा के साथ बलात्कार करने का आरोप व्यक्ति के खिलाफ

सिलीगुड़ी, 30 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक 70 वर्षीय वृद्धा के साथ बलात्कार करने का आरोप एक व्यक्ति के खिलाफ उठे है। घटना के बाद खालपाड़ा चौकी की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम विष्णु शाह है। उक्त व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चे के साथ उक्त वृद्धा के घर पर किराए पर रहता था। बताया गया है कि रविवार को वृद्धा घर पर अकेली थी।


आरोप है कि विष्णु शाह ने इसी का फायदा उठाकर रात में घर में घुसकर वृद्धा के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद वृद्धा की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोगों ने उसे उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती करवाया।उक्त वृद्धा अस्पताल में अभी भी जिंदगी मौत से लड़ रही है।

पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।घटना के बाद आरोपी बिहार भागने की कोशिश कर रहा था।लेकिन खालपाड़ा चौकी की पुलिसे ने इससे पहले ही गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाकर आरोपी को इलाके से गिरफ्तार किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *