सिलीगुड़ी में बिजली बिल माफ करने की मांग में भाजपा युवा मोर्चा ने किया विरोध-प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 2 मई (नि.सं.)। कोरोना वायरस की महामारी को लेकर पूरा देश लॉकडाउन में है। लॉकडाउन की वजह से रोजगार पूरी तरह बंद है। लॉकडाउन का सबसे अधिक प्रभाव गरीबों पर पड़ा है। इस स्थिति में भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा राज्य सरकार से तीन महीने का बिजली बिल माफ करने की मांग की गयी है।


आज भाजपा के 2 नंबर युवा मोर्चा मंडल कमिटी की तरफ से 5 नंबर वार्ड में युवा मोर्चा के नेता अपने-अपने घरो में सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए बिलजी बिल माफ करने मांग पर धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। इस धरना कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कंचन देवनाथ, महासचिव विक्रमादित्य मंडल, दो नंबर मंडल के अध्यक्ष परीक्षित कर्मकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आज भाजपा 2 नंबर मंडल के तरफ से 

भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कंचन देवनाथ ने कहा कि लॉकडाउन से गरीबों पर आर्थिक तंगी उत्पन्न हो गयी है। इसे ध्यान रख युवा मोर्चा ने राज्य सरकार से तीन महीने का बिजली का बिल माफ़ करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घर में रहकर धरना के माध्यम से अपनी मांग को राज्य सरकार के समक्ष रखा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *