सिलीगुड़ी में चल रहा था जुआ का अड्डा, 6 लोग गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 18 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के बर्दवान रोड स्थित एक भवन में जुआ का अड्डा चल रहा था।गुप्त सूत्रों के आधार पर सिलीगुड़ी पुलिस ने अभियान चलाकर छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपियों के नाम उत्तम अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, कपिल गोयल, रोहित गोयल, गोपाल केडिया और मनोज चौधरी हैं।उत्तम अग्रवाल ज्योतिनगर, अनिल अग्रवाल पंजाबी पाड़ा, कपिल गोयल खालपाड़ा, रोहित गोयल सुकांत सरानी(25 नंबर वार्ड), गोपाल केडिया खालपाड़ा और मनोज चौधरी मिलनपल्ली के निवासी हैं। पिछले कुछ समय से पुलिस को खबर थी कि बर्दवान रोड पर जुआ का अड्डा लग रहा हैै।

पुलिस उस गिरोह को पकड़ने के लिए तत्पर हुई। अंत में पुलिस ने अभियान चलाकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जुए के अड्डे से लगभग 6 लाख रुपये जब्त किए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी आरोपी बड़े कारोबारी परिवारों से हैं।आज सभी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।

उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान सिलीगुड़ी पुलिस ने खालपाड़ा इलाके में एक घर पर छापा मारा कर जुआ के अड्डे से कई लोगों को गिरफ्तार किया था और जुआ बोर्ड से लाखों रुपये बरामद भी किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes