सिलीगुड़ी में चर्म और शिल्प मेला और ट्रेड फेयर कमिटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन

सिलीगुड़ी,20 मार्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में चर्म और शिल्प मेला और ट्रेड फेयर कमिटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। बुधवार को कंचनजंगा स्टेडियम में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। जहां मेला कमिटी के सदस्यों के साथ-साथ व्यवसायियों ने भी रक्तदान किया।

यह रक्तदान शिविर एक निजी ब्लड बैंक संस्था के सहयोग से आयोजित किया गया है। जहां करीब 55 लोग रक्तदान किया। मेला कमिटी के सदस्यों ने बताया कि रक्त संकट से निपटने के लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *