सिलीगुड़ी में चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 27 नवंबर (नि.सं.)। माटीगाड़ा थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने चार दिनों के अंदर चोरी का मामला सुलझा लिया है। साथ ही पुलिस ने चोरी हुए सामान के साथ दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम अमल तामंग और टिंकू छेत्री है।

जानकारी मिली है कि गत 23 नवंबर की रात माटीगाड़ा थाना अंतर्गत सालबाड़ी के डूकरियाजोत इलाके एक खाली घर का फायदा उठाकर बदमाशों ने हाथ साफ किया था। बदमाशों ने घर से दो टैब और कुछ सामान लेकर फरार हो गए। वारदात के दूसरे दिन जब घर मालिक आये तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला। जिसके बाद माटीगाड़ा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई।

शिकायत के आधार पर जांच में जुटी माटीगाड़ा थाने की सादे पोशाक की पुलिस बीते कल इंडो नेपाल बॉर्डर पानीटंकी से अमल तामंग और टिंकू छेत्री को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। आज दोनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes