सिलीगुड़ी में छोटी सी विवाद में चली गोली, एक घायल, मामले में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,1 जुलाई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के भक्ति नगर थाना अंतर्गत इलाके में दो दिन पहले छोटी सी विवाद पर चली गोली में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल का नाम गौरव चक्रवर्ती है। फिलहाल, सेवक रोड़ स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में उस का इलाज चल रहा है। इस बीच मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गौरव सूत्रधर और रतन घोष है।

जानकारी के अनुसार गत 29 जून को गौरव चक्रवर्ती अपने दोस्त के साथ प्रतिदिन की तरह काम खत्म करके देर रात अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भक्तिनगर थाना अंतर्गत खाईखाई बाजार के पास गौरव चक्रवर्ती और गौरव सूत्रधर का विवाद हो गया। तभी आरोपी गौरव सूत्रधर ने बंदूक से गौरव चक्रवर्ती पर गोली चला दी। गोली गौरव चक्रवर्ती के पीठ पर लगी। घायल अवस्था में उसे सेवक रोड स्थित एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। दूसरी तरफ, इस घटना के बाद भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गयी। जिसकी जांच करते हुए बीती रात को पुलिस ने गौरव चक्रवर्ती की हत्या की कोशिश के आरोप में गौरव सूत्रधर को गिरफ्तार कर किया।

वहीं, आरोपी से पूछताछ के बाद इस मामले में फकदईबाड़ी इलाके से रतन घोष नामक एक व्यक्ति के भी गिरफ्तार किया। रतन के घर से पुलिस ने बंदूक और दो राउंड कारतूस बरामद किया। आज भक्तिनगर थाना की पुलिस ने दोनों आरोपी को गैर-कानूनी तरीके से बंदूक रखने, हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज कर जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया है। जहां, अदालत से दोनों आरोपियों की रिमांड की मांग की गयी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


betasusjojobetbetvolemobilbahisjojobetCasibomCasibomkargabetPusulabet girişPusulabet güncel girişgrandpashabetCasibomCasibomgrandpashabetjojobetcasinowontipobetbets10 girişurfa konteynerşanlıurfa konteynerpusulabet girişcasibomgrandpashabet girişmatbet girişVDCasinoonwincasibom girişcasibom girişbetcio girişbetgitromabetromabetgameofbetradissonbetcratosroyalbetjojobetholiganbetjojobetgrandpashabetjojobetDeneme Bonusu Veren Sitelergrandpashabetgrandpashabetcasibomjojobet girişgrandpashabetbahiscasinoromabetcasibomjojobetgrandpashabetholiganbetpusulabetvdcasinobetciosekabetjojobetmarsbahissekabetmatbetimajbetholiganbetgrandpashabetdeneme bonusu veren sitelerpalacebetŞans Casinocasibomjojobet betcioazhar-itay.com grandpashabetgrandpashabetpusulabet Built with ❤︎ by appycodes