सिलीगुड़ी, 6 अक्टूबर (नि.सं.)। पुरे राज्य के साथ - साथ सिलीगुड़ी में भी बुधवार को दुर्गा विसर्जन किया गया। वहीं, सिलीगुड़ी के विभिन्न घाटों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन किया गया। इनमें से लालमोहन मौलिक निरंजन घाट पर सबसे अधिक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन हुआ। बुधवार रात तक इस घाट में 200 से अधिक प्रतिमा का विसर्जन किया जा चुका है।
उधर, घाट पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। विनर्स टीम को मौके पर देखा गया। दूसरी तरफ सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर अखिलेश कुमार चतुर्वेदी ने भी घाट का जायजा लिया।
प्रशासन का दावा है कि छोटी-मोटी घटनाएं छोड़कर दुर्गा विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ है। वहीं, शुक्रवार को कार्निवाल है। जहां बड़े क्लब हिस्सा लेंगे।