सिलीगुड़ी, 21 जुलाई (नि.सं.)। आशीघर चौकी पुलिस ने देशबंधुपाड़ा में अभियान चलाकर एक और भू-माफिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम कुमारेस सरकार (42) है। वह अशीघर संलग्न चयनपाड़ा का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुमारेस सरकार के खिलाफ लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने और खरीदने की शिकायत है। आशीघर थाने में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। गुप्त सूत्रों आधार पर पुलिस ने बुधवार रात को उसे देशबंधुपाड़ा से गिरफ्तार किया। आज उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।