सिलीगुड़ी में फांसी के फंदे पर झूलता मिला नर्सिंग होम के नर्स का शव, तफ्तीश में जुटी पुलिस

सिलीगुड़ी, 19 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली में रहस्यमय तरीके से एक नर्सिंग होम के नर्स का फंदे से लटकता शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका का नाम अर्चना थापा है। वह दार्जिलिंग की रहने वाली थी। मृतक के परिवार ने दावा किया कि यह घटना आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी के मिलनपल्ली इलाके के एक घर में एक नर्सिंग होम की नर्सें रहती हैं। बीती रात उस घर में एक नर्स का फंदे से लटकता शव बरामद किया गया। इधर,घटना का पता चलते ही इलाके में काफी सनसनी फैल गई। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस घर में देर रात तक कई लोगों का आना-जाना लगा रहता है। साथ ही घर के मालिक को वहां रहने वाले लोगों की सही जानकारी भी नहीं है।

इस बीच घटना के बाद जब नर्सिंग होम ने नर्स का शव लेने की कोशिश की तो निवासियों ने शव को ले जाने से रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर अस्पताल ले गई।

खबर मिलने के बाद मृतक के परिजन आज दार्जिलिंग से सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिवार को संदेह है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। उनका यह भी दावा है कि मृतक के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। मृतक के परिवार ने न्याय की मांग करने के साथ ही हत्या की शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetneredebahismobilbahisjojobetJojobetJojobetkargabetpusulabetpusulabetholiganbetJojobetJojobetjojobetmariobettürk ifşaurfa konteynerşanlıurfa konteynercasibom casibom jojobetdeneme bonusu veren sitelerbahiscasinoBetebet jojobetpusulabetvdcasinograndpashabetsekabetmatbetimajbetimajbetgrandpashabetgrandpashabetDeneme Bonusu Veren SitelerŞans Casinojojobetazhar-itay.com grandpashabetpusulabetkavbetsezarcasinojojobetjojobettipobetDeneme Bonusu Veren Siteler 2026grandpashabetpusulabet girişcasibomdeneme bonusu veren sitelerjojobet girişgrandpashabetgrandpashabetholiganbetholiganbetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetgrandpashabetamgbahiscasibomcasibomcasibomgrandpashabetjojobetcasibomholiganbetholiganbetgrandpashabetholiganbetbetbey girişcasibomcasibombetgaranticashwingrandpashabet girişsekabet girişmatbetpusulabetimajbetpusulabetsekabet girişbettiltgrandpashabetgrandpashabetjojobetgrandpashabetcasibomgrandpashabetholiganbetholiganbet girişgrandpashabetgrandpashabetcasinolevantmarsbahisgrandpashabet girişpusulabet girişdoedadeneme bonusu veren siteler Built with ❤︎ by appycodes