सिलीगुड़ी में गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 15 जून (नि.सं.)। प्रधान नगर पुलिस ने 22 किलो 240 ग्राम गांजे के साथ दो महिलाएं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम बसंती मुर्मू (30) सीमा महतो (32) और मिलन दास हैं। ये सभी दक्षिण दिनाजपुर के निवासी हैं।


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन लोगों को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि अनलॉक 1.0 के दौरान सिलीगुड़ी में कही पर एक बड़े गांजा की तस्करी होने वाली है। इसके बाद पुलिस ने रविवार रात को कूचबिहार से एक बस में आ रहे दो महिला के साथ एक पुरूष की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बैग बरामद की गयी। बाद में पुलिस ने बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद की।

इसके बाद प्रधान नगर पुलिस ने गांजे के साथ उक्त तीनों लोगों को गिरफ्तार किया। आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदातल में पेश किया गया है। इन लोगों को पूछताछ करने के लिये पुलिस ने अदालत से आरोपियों को रिमांड में लेने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *